Share this News

नारायण महाराज ने कथा में बताया भगवान अपने भक्तों का हर घड़ी देते है साथ
हरदीबाजार 11 अप्रैल 2023(KRB24NEWS):
ग्राम रेंकी बस्तीपारा में संगीतमय श्रीमद् भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ कथा का रसपान भगवताचार्य नारायण महाराज जी के द्वारा ग्राम व क्षेत्रवासियों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान मुखार बिंद से करा रहा है कथा के तीसरे दिन जड़भरत चरित्र,भक्त प्रहलाद चरित्र,भगवान विष्णु जी के नरसिंह अवतार, के कथा का रसपान भक्तजनो को करा रहे है कथा व्यास महाराज नारायण जी के द्वारा कथा का रसपान कराते हुए कहा कि भगवान विष्णु जी के अनंत रूप हैं राजा हिरणा कश्यप ने पूरे विश्व में आतंक फैला रखा था कि हरि नाम जो भी जपेगा उसको मृत्युदंड दी जाएगी और सभी देवताओं को अपने बस में कर रखा था ।

इसी बीच भगवान विष्णु जी की लीला से उसके घर में भक्त प्रहलाद का अवतरण हुआ जो भगवान विष्णु जी के भक्त रहे और हरी नाम का जाप करते हुए अपने बचपन से लेकर लोगों को हरी नाम का जाप किया और लोगों को हरी नाम का जाप कराते रहे इस बीच हिरणा कश्यप ने अपने पुत्र भक्त प्रहलाद को मृत्युदंड दिया और अनेकों बार अलग अलग तरीका से मारने की कोशिश की लेकिन भगवान विष्णु जी के कृपा से भक्त प्रहलाद का एक बाल भी बांका नहीं कर सका हिरणा कश्यप ने अपने तपोबल से आशीर्वाद प्राप्त किया था कि ना कोई उसे मार सके ना दानव ना देवता और नहीं मानव उसकी मृत्यु न कर सकें, ना मुझे दिन में मार सके ना रात में इस तरह से अपनी वरदान का दुरुपयोग करते हुए पूरे विश्व में आतंक फैला रखा था तभी भक्त प्रहलाद को मारने की कोशिश की अंत में भगवान विष्णु जी नरसिंह देव के रूप में प्रगट हुए शाम को सूर्य ढलते समय नरसिंह भगवान ने हिरणा कश्यप को अपने नाखून से गोदी में बैठा कर मृत्यु दंड दिए भगवान विष्णु जी सभी का मनोकामना पूर्ण करता है भगवान हर एक रुप में मिलता है घर के दीवाल हो या पेड़ पौधा हो जीव जंतु हो सभी में भगवान विष्णु बसते हैं महाराज जी ने श्रोताओं को अपनी कथा से भगवान विष्णु जी के अनंत अवतारों का रसपान कराया भक्तजनों ने इस कथा रूपी अमृत पान गंगा रूपी स्नान कर रहे हैं कथा 9 अप्रैल से प्रारंभ होकर 16 अप्रैल को गीता पाठ,तुलसी वर्षा,सहस्त्रधारा महाआरती एवं भंडारा के साथ समापन होगा । कथा दोपहर 3 बजे से शाम हरि इच्छा तक पंडित श्री नारायण महाराज जी श्री राधे निकुंज आश्रम जंजगिरि भिलाई छत्तीसगढ़ के द्वारा व्यासपीठ से कथा का रसपान कराया जा रहा है । यजमान जमुना प्रसाद यादव,कृष्णा बाई यादव है इस दौरान उपस्थित बद्री प्रसाद यादव,कौसिल्या यादव,गिरिवर यादव,मानसी यादव,विश्राम यादव,रोहित यादव,आशीष यादव,श्रवण यादव,प्रमोद यादव,रानू यादव,कलेश्वरी यादव,शंकरलाल पटेल,रामरतन यादव, फिरतु राम पटेल,भगत यादव,फिरूराम पटेल,दयाराम,सहित महिलाएं व ग्रामवासी कथा का रसपान कर रहे हैं ।
