Share this News

हरदीबाजार 11 अप्रैल 2023(KRB24NEWS):
विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदीबाजार के भांठापारा में नवनिर्मित प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास का निर्माण करोडों रुपये की लागत से खनिज न्यास मद से किया जा रहा है । छात्रावास निर्माण में ठेकेदार के द्वारा मनमानी करते हुऐ ,हरदीबाजार के नजदीक से होकर बहने वाली लीलागर नदी से मिट्टी व कोयला युक्त अमानक रेत का उपयोग किया जा रहा है ।

साथ ही शासन के आंख में धूल झोंक कर लाखों रुपये की रायाल्टी चोरी कर स्तरहीन रेत का उपयोग किया जा रहा है,इस से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ठेकेदार की मनमानी किस तरह है । वही भवन के निर्माण में पानी तराई भी नही की जा रही है जिससे भवन की गुणवत्ता किस कदर होगी इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है ।

जबकि यह पूरा क्षेत्र कोयला खदान की जद में है रोजाना कोयला खदानों में हो रही हैवी ब्लास्टिंग का असर पडता है ,और ठेकेदार के द्वारा इस तरह से अमानक रेत का उपयोग भवन निर्माण में करना,पर्याप्त मात्रा में पानी की तराई नही करना निःसंदेह भवन की गुणवत्ता पर प्रशन चिह्न है । इस पर पर संबंधित विभाग को संज्ञान में लेकर जांच कर ठेकेदार के ऊपर कठी कार्यवाही करनी चाहिऐ । जिससे आने वाले समय में भवन बन कर तैयार हो और इसमें रहने व पढ़ने वाले बच्चे सुरक्षित रहे,ठेकेदार की लापरवाही से भविष्य में कही कोई अनहोनी न हो । इससे पहले ही विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौका मुयायना कर लापरवाह ठेकेदार पर कड़ी कार्यवाही करें ।
