Share this News

हरदीबाजार 10 अप्रैल 2023(KRB24NEWS)
विकासखंड कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगरी में बच्चों के लिऐ बने स्कूल भवन जर्जर हो चुका है जिससे अब उस भवन में बच्चों को शिक्षा ग्रहण करना समस्या से भरा है,जिसके संबंध में सरपंच के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला व सामुदायिक भवनों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुऐ कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर से मांग की थी।

जिस पर विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से 31.83 लाख से होने वाले कार्यों में प्राथमिक शाला भवन निर्माण तिवारी पारा(लागत राशि 10.85लाख), सामुदायिक भवन निर्माण (लागत राशि 10.00लाख), माध्यमिक शाला भवन निर्माण डोंगरी(लागत राशि 10.98लाख) का भूमि पूजन कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के द्वारा किया गया । इस दौरानइंद्रपाल सिंह(सरपंच), संगीता कमल बेलदार(जनपद सदस्य) दिलीप सिंह, अमृत दास, नारायण बघेल, सत्या कंवर, विष्णु दास(उपसरपंच) राजकुमार कंवर, उषा बाई महंत एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
हरदीबाजार राजाराम राठौर



