Share this News

हरदीबाजार 7 अप्रैल 2023(KRB24NEWS)
हरदीबाजार में बस स्टैंड स्थित श्रीराम मेडिकल स्टोर्स के संचालक द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर निः शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया था । जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर आर जे साहू एवं डॉक्टर प्रिंस जैन द्वारा निःशुल्क शुगर ,बीपी जांच किया गया , संचालक कान्हा गुप्ता ने बताया शिविर में सौ से अधिक ग्रामीणों एवं व्यापारी बंधु लाभान्वित हुए एवं इस कड़ी में कम से कम दर पर उच्च चिकित्सा की व्यवस्था हो सके हम इसके लिऐ कटिबद्ध हैं ।

श्री राम मेडिकल स्टोर परिवार जन सेवा में हमेशा आगे रहते है,कार्यक्रम के मुख़्य अतिथि पूर्व विधायक बोधराम कंवर,विशिष्ट अतिथि रामशरण कंवर कटघोरा मंडी उपाध्यक्ष,मदन राठौर सांसद प्रतिनिधि, जनपद सदस्य संतोषी पाटले,अनिल टंडन,नरेश राठौर,भुनेश्वर राठौर,मनोज राठौर,अमृत यादव,अशोक सोनी,राजा जायसवाल,जगदीश अग्रवाल,राजराम राठौर,विनोद उपाध्याय ,राहुल जायसवाल सहित बडी संख्या में क्षेत्र व ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
हरदी बाजार विनोद उपाध्याय



