Share this News

हरदीबाजार 13 मार्च 2023(KRB24NEWS)
क्षत्रिय राठौर समाज हरदीबाजार का होली मिलन समारोह ग्राम कोरबी में प्रस्तावित क्षत्रिय राठौर भवन नवा तालाब के पास बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुआ।सर्वप्रथम होली मिलन समारोह पूर्व प्रस्तावित राठौर भवन हेतु ग्राम कोरबी के गौटिया राजकुमार राठौर- श्रीमती प्रभा राठौर,पुत्र प्रकाश राठौर – आकांक्षा राठौर के द्वारा 13 डिसमिल मुख्य मार्ग से लगी हुई भूमि को समाज के नाम दान करने की घोषणा कर भूमिपूजन किया गया । तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राम चन्द्र जी के तैल्य चित्र में पुष्प अर्पित कर किया गया।समाज को संगठित करने हेतु समाज के अनेक प्रबुद्ध जनों द्वारा बहुत ही अच्छा सुझाव भी दिए गऐ।कार्यक्रम में युवा शक्ति को आगे लाकर समाज के बुजुर्गों का सम्मान करते हुए सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने का प्रयास करने पर विशेष बल दिया गया।होली मिलन समारोह में आये सभी लोगो का गुलाल से तिलक लगाकर स्वागत किया गया।उक्त समारोह में समाज के नए भवन के निर्माण के लिए गौटिया राजकुमार राठौर द्वारा दिये भूमि दान की समाज के लोगो ने भी भूरी – भूरी प्रशंसा की व ऐसे लोगो को समाज के कार्यक्रम में अपना सफल योगदान देने के लिए प्रेरित होने की भी बाद सब ने की।कार्यक्रम में बहुत ही अच्छा सहयोग समाज के लोगो द्वारा दिया गया और भविष्य में और आवश्यकतानुसार और भी सहयोग देने की बात सभी समाजिक बन्धुओ द्वारा की गईं।समाज के भवन के निर्मित हो जाने से निश्चित ही समाज में प्रगति होगी व उक्त भवन का उपयोग विभिन्न कार्यक्रमों में किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ जनों में सर्व कार्यक्रम के सभापति बद्री प्रसाद राठौर, चुलेश्वर राठौर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा, महेंद्र राठौर जिलाध्यक्ष कोरबा ग्रामीण, ब्रह्मानंद राठौर जिला संयोजक जिला ग्रामीण, प्यारे लाल राठौर, राजकुमार राठौर गौटिया (भूमि दानदाता) सफल संचालन चंद्रहास राठोर वरिष्ठ अधिवक्ता ,मोहन सिंह राठौर,मदन लाल राठौर,अमृत लाल राठौर, रघुनाथ राठौर, बहादुर राठौर, देवसिंह राठौर,विश्वनाथ राठौर,जलभरत राठौर, दुलीचन्द राठौर,सुमेर सिंह राठौर,परसराम राठौर,राजकुमार राठौर,चन्द्रहास राठौर ,चुलेश्वर राठौर, संजय सिंह राठौर,हुलेश्वर राठौर, खेमसिंह राठौर, ब्रम्हांन्द राठौर, रामशरण राठौर, शिवरतन राठौर,शिव राठौर, महेश्वर राठौर, खेमसिंह राठौर, श्यामलाल राठौर, बाबूराम राठौर, रामकुमार राठौर, महेंद्र राठौर, दामोदर राठौर, परमेश्वर राठौर, छत्रपाल राठौर, फत्ते सिंह राठौर, लखनलाल राठौर, बजरंग राठौर, बसन्त राठौर, महावीर राठौर, शैलेन्द्र राठौर, द्वारिका राठौर, विकाश राठौर, रवि राठौर,भाष्कर राठौर, रुद्र शरण राठौर, बनवारी राठौर,कार्तिक राम राठौर,किरण राठौर, रामभगत राठौर, जगजीवन राठौर, रमेश राठौर राजेश राठौर, धर्मेंद्र राठौर, रामप्रसाद राठौर,मेडवर राठौर उमेश राठौर,दादू लाल राठौर, बेचू राम राठौर,हेमलाल राठौर, मौसम राठौर, डॉ विजय राठौर शैलेंद्र राठौर अधिवक्ता समेलाल राठौर,रविन्द्र राठौर, जगत राठौर,मोहनलाल राठौर, रामबिहारी राठौर,सहित बड़ी संख्या में सामाजिक प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।आगामी बैठक 02 अप्रेल 2023 को ग्राम बोकरामुड़ा में आयोजित है जिसमे आगे की रणनीति तैयार किया जावेगा लोकतांत्रिक पद्धति से चुनाव कराया जाएगा, जिससे समाज संगठित हो और सामाजिक दृष्टि कोण के साथ साथ राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित कर सके।
हरदी बाजार राजाराम राठौर


