Share this News
ढेलवाडीह13 मार्च 2023(KRB24NEWS)

जागृति महिला मंडल ढेलवाडीह ने मनाया होली मिलन एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में महिला मंडल के सभी पदाधिकारी एवं महिला मंडल के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर महिलाओं ने जमकर फागगीत पर ठुमके लगाए गए, इस अवसर पर महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ एंव अंताक्षरी का आयोजन किया गया था जिसमें प्रिति मंहत ने प्रथम एंव प्रिति गुप्ता ने द्वितिय पुरस्कार प्राप्त किया इस कार्यक्रम में डां राधा सिंह की कविताओ न कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए, कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल अध्यक्ष धनेश्वरी साहू के द्वारा अपने उद्बोधन से किया गया एवं उसके बाद सरस्वती पूजन किया गया जिसमें अंजू जयसवाल के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। ज्योति दिवान सचिव जागृति महिला मंडल के द्वारा सभी सदस्यों का आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहें जागृति महिला मंडल सचिव ज्योति दिवान, अध्यक्ष धनेश्वरी साहू, गीतांजलि तिवारी, राधा सिंह, निशा पांडे, प्रिति महंत, जया दिप, प्रिति गुप्ता, पद्मिनी सोनी, नमिता गुप्ता, लता चतुर्वेदी, बसंती जयसवाल, दुर्गा जयसवाल, पुष्पा जयसवाल, रजनी राठौर, रीता कंवर, सावित्री हंस, शैल देवी राजन, संतोषी साहू, वंदना सोनी, अंजू जयसवाल, लीलावती यादव, राजेश्वरी विंधयराज, सुलोचनी बरेठ, शिवानी खुटे, अंबिका कंवर सारिका सिंह, पूर्णिमा शर्मा, गायत्री चौबे, किरण आदित्य, प्रतिभा मंडल, राधिका साहू, बिंद्रा साहू, अनिता साहू, परवीन विध्यराज, मिताली मेहता, बबीता शर्मा की गरिमा मय उपस्थित में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

*राजू सैनी की रिपोर्ट*