Share this News

रायपुर 29 जुलाई ( KRB24NEWS ) : छत्तीसगढ़ में आज 229 कोरोना मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब तक 8515 संक्रमित मिल चुके हैं। राजधानी रायपुर में आज 98 मरीज मिले हैं जो कि सभी जिलों से सबसे अधिक है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2831 हो गई है।

वहीं छत्तीसगढ़ में अब तक 5636 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिनमें से आज 197 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में 2 कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है। प्रदेश में अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है।

आज मिले मरीजों के जिलेवार संख्या इस प्रकार है—

  • रायपुर- 98
  • राजनांदगांव- 59
  • बिलासपुर- 15
  • बलौदाबाजार- 14
  • दुर्ग- 13
  • सूरजपुर- 9
  • कोण्डागांव- 4
  • महासमुंद- 3
  • गरियाबंद- 3
  • रायगढ़- 3
  • बस्तर- 3
  • धमतरी- 2
  • कवर्धा- 1
  • कोरबा- 1
  • सरगुजा- 1