Share this News

पाली चैतमा 4 मार्च 2023(KRB24NEWS):
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चैतमा संरक्षक प्राचार्य एच आर निराला एवं कार्यक्रम अधिकारी वीरेन्द्र कुमार बंजारे के मार्गदर्शन में स्वयं सेवक अल्का कंवर ने घर घर जा कर सुकन्या समृद्धि योजना खाता खुलवाने के लिए ग्राम रौनपुर में चलाया जनजागरूकता अभियान।एवं उन बालिकाओं को मुक्त शिक्षा के लिए अध्ययन अध्यापन कार्य बालिका शिक्षा का बढ़ावा देने के लिए निःशुल्क पढ़ाई करवा रही हैं।छोटे छोटे बच्चे उत्साह से पढ़ाई कर रही है। सुकन्या समृद्धि योजना का भी घर घर जा कर जानकारी दे रही हैं।कार्यक्रम अधिकारी वीरेन्द्र कुमार बंजारे ने शुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य को बताया किखाते की वैधानिकता उसके खोले जाने की तारीख से लेकर 21 वर्ष की है, जिसके बाद रकम परिपक्व होकर उस लड़की को दे दी जाएगी जिसके नाम पर खाता है। यदि परिपक्वता के बाद खाता बंद नहीं किया जाता है तो बैलेंस रकम पर ब्याज मिलता रहेगा, जिसके बारे में समय-समय पर सूचना प्रदान की जाती रहेगी। यदि लड़की का विवाह 21 वर्ष पुरे होने के पहले हो जाता है तो खाता अपने-आप बंद हो जाएगा।खाता खोलने की तारीख से 15 वर्ष तक रकम जमा की जाएगी। इसके बाद जमाशुदा रकम पर ब्याज मिलता रहेगा।यदि न्यूनतम आवश्यक निर्धारित राशि माता-पिता या अभिभावक जमा नहीं करते हैं तो खाता सक्रिय नहीं माना जाएगा। न्यूनतम रकम भी जमा करनी होगी।21 वर्ष की परिपक्वता अवधि पूरी होने के पहले खाताधारी लड़की रकम निकाल सकती है बशर्ते कि उसकी आयु 18 वर्ष की हो गई हो। इस स्थिति में वह कुल जमा राशि का 50 प्रतिशत ही निकाल पाएगी। इसके लिए यह जरूरी है कि निकाली जाने वाली रकम या तो उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए हो या विवाह के लिए हो। यह भी उल्लेखनीय है कि रकम निकालने के समय खाते में कम से कम 14 वर्ष या उससे अधिक की जमा मौजूद हो।माता-पिता या अभिभावक लड़की के नाम एक ही खाता खोल सकते हैं और केवल दो लड़कियों के नाम से हीं अलग अलग खाते खोले जा सकते हैं। यदि पहले एक लड़की हो और उसके बाद जुड़वा लड़कियां पैदा हों या पहली बार में ही तीन लड़कियां पैदा हों तो ऐसी स्थिति में तीन लड़कियों के नाम से बैंक खाते खोले जा सकते हैं।सुकन्या समृद्धि खाता कार्यक्रम का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें कर छूट प्रदान की जाती है। परिपक्व होने के पहले खाता बंद करने की दूसरी शर्त यह है कि जब सक्षम अधिकारी यह सुनिश्चित हो जाएगा कि अब जमाकर्ता के लिए खाते में रकम जमा करना संभव नहीं है और रकम जमा करने में मुश्किल हो रही है तो खाता बंद किया जा सकता है। खाता बंद करने की और कोई तीसरी वजह नहीं मानी जाएगी। ग्राम वासी ने अल्का कंवर की प्रशंसा की।
सी .पी. जायसवाल चैतमा


