Share this News

कोरबा हरदी बाजार 21 फ़रवरी 2023(KRB24NEWS):
राष्ट्रीय विद्यालय नेतृत्व केंद्र नई दिल्ली जो राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान के अंतर्गत स्कूल लीडरशिप विकास कार्य करती है इस हेतु विद्यालय प्रमुख का विद्यालय में गुणवत्ता बदलाव लाने हेतु क्षमता संवर्धन करती है इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ राज्य के विद्यालयों द्वारा किए गए बेहतर कार्यों का चयन कर एससीआरटी रायपुर के द्वारा जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान कोरबा को नोडल केंद्र बनाकर शैक्षिक आवश्यकताओं पर आधारित विद्यालय प्रमुख एक नेतृत्वकर्ता के रूप में विषय पर माड्यूल लेखन किया गया। इसी कड़ी में डाइट कोरबा में राज्य स्तरीय मॉड्यूल लेखन कार्यशाला दिनांक 17 फरवरी से 19 फरवरी तक आयोजित किया गया जिसमें एससीईआरटी रायपुर से कार्यक्रम समन्वयक डी दर्शन सर एवं कोरबा डाइट के प्राचार्य श्री सराफ सर के मार्गदर्शन में माड्यूल लेखन के लिए जिला कोरबा के व्याख्याता एवं शिक्षक का चयन किया गया ।जिसमें रिंकू लोध, धरम लाल लहरे ,एलआर कर्ष ,नित्यानंद यादव ,उपासना पाठक, रितु श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार चंद्रा तथा राज्य कोर ग्रुप के कमेटी मेंबर प्रदुमन शर्मा ,पाणिग्रही सर ,टी एन मिश्रा, सुश्री उषा किरण तिर्की ,गौरव शर्मा के सहयोग से माड्यूल लेखन किया जा रहा है ।माड्यूल लेखन में पूरे राज्य के विद्यालयों से किए उल्लेखनीय कार्यों और नवाचार गतिविधियों को केस स्टडी के रूप में शामिल किया जाएगा।माड्यूल लेखन की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी का एससीईआरटी रायपुर से प्रूफ रीडिंग के पश्चात माड्यूल को अमलीजामा पहनाया जायेगा । तत्पश्चात अप्रूव्ड मॉड्यूल को एनसीईआरटी दिल्ली भेजा जाएगा।

जिसे एन सी एस एल NIEPA के पोर्टल पर देश के किसी भी भाग से देखा जा सकेगा । राज्य नोडल अधिकारी द्वारा लेखकों को निर्देशित किया गया है कि दिनांक 25 फरवरी तक इस मॉड्यूल को डाइट कोरबा में जमा करना है ।ताकि इसे संकलित रूप में 27 तारीख तक एससीईआरटी रायपुर को प्रेषित किया जा सके ।माड्यूल लेखन कार्य के लिए सभी सदस्यों को नोडल गौरव शर्मा एवं डाइट प्राचार्य सराफ सर द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।
हरदीबाजार विनोद उपाध्याय


