Share this News
कोरबा पाली 19फ़रवरी 2023(KRB24NEWS):

योग ऋषि बाबा रामदेव के महा अभियान जन- जन तक योग के संदेश को पहुंचाने के लक्ष्य को चरितार्थ करते हुए, जिला पतंजलि योग समिति प्रभारी रामेश्वर प्रसाद पांडे कोरबा के निर्देशानुसार, पतंजलि योग समिति पाली के सौजन्य से तीन दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन ग्राम शंकरनार लाफा के प्राथमिक शाला भवन परिसर में आयोजन किया गया।

इस अवसर पर योग शिक्षक पतंजलि योग प्रभारी पाली महाबीर प्रसाद चंद्रा द्वारा प्रति दिवस प्रातः 6:00 से 7:30 तक योगाभ्यास कराया एवं सिखाया गया ,जिसमें योगिक जोगिंग ,सूर्य नमस्कार के 12 अभ्यास क्रम, प्राणायाम अंतर्गत भस्त्रिका ,कपालभाति, वाह, उज्जाई, अनुलोम विलोम, भ्रामरी ,उदगीथ ,प्रणव ,खड़े होकर किए जाने वाले आसन अंतर्गत त्रिकोणासन ,कोणासन ,ताड़ासन, वृक्षासन ,ध्रुव आसन ,पादहस्तासन, बैठकर किए जाने वाले आसन मंडूकासन ,सस्कासन ,गोमुखासन, अर्धमत्स्येंद्रासन, वक्रासन, पीठ के बल लेटकर अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन , सर्वांगासन ,हलासन, सेतुबंध आसन, पेट के बल लेट कर भुजंगासन, शलभासन ,मकरासन एवं हाथ ,पैर ,कमर, गर्दन का सूक्ष्मव्यायाम आदि का शिविर भाग लेने वाले बच्चों गणमान्य नागरिकों को योग कराया ।

एवं सिखाया गया, योग शिक्षक द्वारा रोग उपचार में योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, इनकी सावधानियों को बताते हुए, उपस्थित जनमानस से दैनिक योगाभ्यास करने का आह्वान किया गया ,दैनिक बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु परंपरागत खेल अंतर्गत फुगड़ी, पिट घोड़ी दौड़ ,मेंढक कूद, लंगडी दौड़, योग प्रश्नोत्तरी, आदि का आयोजन किया गया, प्रतिभागियों को पतंजलि योग समिति की ओर से पेन से सम्मानित किया गया आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक रामप्रसाद मरकाम ,वरिष्ठ स्वयंसेवक अमित कुमार ,जागेश्वर, भागवत का सराहनीय एवं प्रेरणादाई रहा।