Share this News
हरदीबाजार17 फ़रवरी 2023(KRB24NEWS)

बीएनजी पब्लिक स्कूल हरदीबाजार में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीरा रामशरण कंवर,अति विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य अनिल टंडन,सरपंच ग्राम पंचायत हरदीबाजार श्रीमती अनुसूईया युवराज कंवर, प्रभा सिंह तंवर जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण वाह सभापति जनपद पंचायत कटघोरा ,अध्यक्षता गुरुकृपा शिक्षण समिति अध्यक्ष मनोहर लाल गुरुद्वान, उपाध्यक्ष गुरुकृपा शिक्षण समिति हरदीबाजार सुरेंद्र राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य आशीष राठौर, प्रधानपाठक मनमोहन खाण्डे एवं संस्था प्रमुख रमाकांत गुरुद्वान द्वारा वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ।

हरदीबाजार विनोद उपाध्याय।