Share this News
हरदीबाजार 16 फ़रवरी 2023(KRB24NEWS)

मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार व हनुमान भक्तों के द्वारा संकट मोचन हनुमान मंदिर बजरंग चौक सराईसिंगार में 18 फरवरी महाशिवरात्रि दिन शनिवार को दोपहर 2 बजे से खीर पूड़ी, बूंदी प्रसाद का वितरण किया जायेगा।

समिति के सदस्यों ने सभी भक्तों व आम लोगों से विनम्र निवेदन किया है कि वे अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस कार्यक्रम में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान प्रदान करें।

हरदी बाजार निलेंद्र राठौर।