Share this News

हरदी बाजार:14 फ़रवरी 2023(KRB24NEWS)
ग्राम कोरबी में 11 फरवरी से स्व. श्री अहरता राम राठौर के स्मृति में क्षेत्र व परिवार की सुख शांति कामना के लिए परिवारजनों के द्वारा आयोजित संगीत मय श्रीमद भागवत कथा आरम्भ हुआ है,आचार्य श्री दीपक कृष्ण महाराज जी घघरा वाले अपने मुखार वृन्द से 18 फरवरी तक कथा का रसपान कराया जा रहा है कथा में महाराज जी के द्वारा श्रोताजनों को रसपान कराते हुए राजा परीक्षित से जुड़े कथाओ को एवं श्री कृष्णा और पांडव के जुड़े कथा का रसपान कराया गया इस दौरान उपस्थित क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य व सभापति प्रेमचंद पटेल ने कथा स्थल पहुँच कर भगवान श्री कृष्णा जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति की कामना किया गया,कटघोरा सी ई ओ वीरेंद्र राठौर, रामशरण सिंह राठौर, कृष्णकुमार राठौर, लखन लाल राठौर अधिवक्ता,रघुराज सिंह उईके, दिलीप पटेल,सरजू निषाद,सहित लोगो ने कथा का रसपान किया ।
