Share this News

हरदी बाजार 10 फ़रवरी 2023(KRB24NEWS)
शास्त्री उ. माध्यमिक विद्यालय हरदी बाजार में वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि संस्था के उपाध्यक्ष दयाराम कवर जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीरा रामशरण कंवर, सरपंच अनसूया युवराज सिंह कंवर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मदन राठौर, विजय जयसवाल, संस्था के प्राचार्य श्रीमती पद्मनी रात्रे के उपस्थिति में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के पूजा अर्चना कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें कक्षा पहली से लेकर कक्षा बारहवीं तक के बच्चों ने बड़ी उत्साहवर्धन के साथ अलग-अलग छत्तीसगढ़ी गीत फिल्मी गीत राष्ट्रगीत के साथ अपना नाच गान किया गया तथा इस दौरान संस्था द्वारा बच्चों सम्मान किया गया।

