Share this News

रजकम्मा(पाली)26 जनवरी 2023(KRB24NEWS):
शासकीय हाईस्कूल मदनपुर रजकम्मा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के कर कमलों से ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर प्राचार्य राजीव जोगी,चन्द्रमती अहीर,प्रधानपाठक प्रभा लकरा की गरिमामयी उपस्थिति थी।संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल ने उपस्थित जनसमूह को 74 वी गणतंत्र दिवस की बधाई दी, ।

संविधान के महत्व को बताते तिरंगा को देश के आन-बान-शान का प्रतीक बताया।प्राचार्य जोगी ने वीर सैनिकों की शहादत की याद दिलाई।मुकेश अग्रवाल ने राष्ट्र की खुशहाली के लिए छात्रों को दृढ़ संकल्पित होने को कहा।चन्द्रमती अहीर ने अपने चुटीले अंदाज से छत्तीसगढ़ी में मां सरस्वती के स्वरूपों का गुणगान किया।तत्पश्चात दसवीं की छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि के हाथों नगद पुरस्कार प्राप्त किया।

नवमी की छात्राओं ने ऋतुराज बसंत के आगमन पर लयबद्ध सरस्वती वंदना का गायन किया। सरस्वती पूजन के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल ने एवं आभार कु.कुमुदिनी ने किया।कार्यक्रम में कल्पना कुजूर,पुष्पक साहू,कुमुदिनी, प्रभा लकरा,संतोष वर्मा,पुष्पा सागर,नीता खांडे,दीक्षा अग्रवाल,भोला अहीर,राकेश शिवालय,छबिदास,अंजोरा बाई, चमेली बाई, जानकी बाई सहित अन्य गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
