Share this News

कटघोरा- 24 जनवरी 2023(KRB24NEWS):
शासकीय हाई स्कूल मदनपुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया।सर्वप्रथम संस्था के प्राचार्य राजीव जोगी ने सभी छात्राओं को बालिका दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सचेत किया।व्याख्याता विनोद जायसवाल ने शासन की महती योजनाओं बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,नोनी सुरक्षा योजना,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,किशोरी बालिका योजना की विस्तृत जानकारी दी।पुष्पक साहू ने कहा कि आज की बेटी कल का भविष्य है ,उसे वर्तमान में सुदृढता प्रदान करना होगा।कु.कुमुदिनी ने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप लोग किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है,आवश्यकता है अपने दायित्वो को समझने की।कल्पना कुजूर ने बताया कि शासन आपके प्रति कितनी गंभीर है इसका प्रत्यक्ष प्रमाण शुचिता योजना है जिससे आप सभी छात्राएं लाभान्वित हो रही है।कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल ने एवं आभार प्राचार्य राजीव जोगी ने किया।
