Share this News
बांकी मोंगरा 23 जनवरी 2023(KRB24NEWS)

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मंडल में आज विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में वार्ड वासी के द्वारा बांकी मोंगरा शक्ति केंद्र स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की छाया चित्र पर पुष्पांजलि किया गया कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजयुमो मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा उपस्थित रहे उदय शर्मा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देकर उनकी जयंती पर उन्हें नमन किया lइससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक साइकिल रैली निकाली है विनायक पब्लिक स्कूल से शुरू हुई।

यह साइकिल रैली बाकी मेन रोड होते हुए वार्ड क्रमांक 67 गजरा बस्ती स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के पास पहुंची यहां पर वार्ड वासी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर रैली को समाप्त किया इस साइकिल रैली में मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, महामंत्री सुंदर बंजारे, मंत्री निखिल सिंहगोतिया, करण दास महंत, सुनील कुमार साहू, अजीत चौधरी, अमृत दास, सुकुंदा यादव, बुधवार दास, राजू पटेल, कली, संपत, शिवदास,भरा स्थित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल हुए कार्यक्रम के दौरान उदय शर्मा ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए गौरव का दिन है नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आज ही के दिन जन्म 23 जनवरी ने लिया था भारत भूमि के कई महापुरुष हुए लेकिन देश को आजादी दिलाने में जिन नेताओं ने अग्रणी भूमिका निभाई उनमें नेताजी का नाम सबसे ऊपर है उन्होंने देश के बाहर रहते हुए आजाद हिंद फौज का गठन किया।

उन्होंने नारा दिया तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा नेताजी देश की आजादी के लिए पूरी दबंगाई से काम किया उनके जन्मदिन में हमारे छत्तीसगढ़ वासियों से यही कहना है कि राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करें और देश की रक्षा कर हर व्यक्ति को संकल्प लेना है कि आज के युवाओं को नेताजी की जीवनी पढ़ना चाहिए और उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए देश की आजादी में उनके योगदान को देश कभी भी भूल नहीं सकता।

बांकी मोंगरा से राजू सैनी की रिपोर्ट