Share this News

विकासखण्ड के समस्त विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच शिविर का लिया लाभ
कोरबा पाली 22 जनवरी 2023(KRB24NEWS)
कोरबा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने जिला कार्यालय कोरबा में आहूत संयुक्त परामर्श दात्री की बैठक में जिला प्रशासन के अतंर्गत आने वाले कार्यालयों तथा विकासखण्डों के समस्त विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच शिविर लगाने के निर्देश दिए थे। जिले में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं क्षमता को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य की निगरानी (स्वास्थ्य जांच) की आवश्यकता होती है। कलेक्टर श्री झा के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री एस. एन. केशरी के द्वारा जिले तथा विकासखण्डों के समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार हेतु जिले तथा समस्त विकासखण्डों में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों की सेवाएॅ निर्धारित किया गया था।

इसी क्रम में पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत मंगल भवन पाली में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक खंड स्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 105 अधिकारियों एवं कर्मचारीयों ने अपना स्वास्थ्य जाँच करवाया तथा उपचार प्राप्त किये। शिविर में डा. चंद्रकांत भास्कर, डॉ. सुमित गुप्ता नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत पैकरा स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. शक्ति डिक्सेना सर्जन, हिमांश खुटिया अस्थिरोग विशेषज्ञ,देवेन्द्र कुर्रे दंत रोग विशेषज्ञ, जी.सी कश्यप बीईटीओ खण्ड विस्तार प्रशिक्षण, पुष्पा सिदार सुपरवाइजर, प्रमोद कुमार पोर्ते फार्मासिस्ट, महेन्द्र कुमार उड़के सीएचओ मुकेश सिंह सिदार नेत्र सहायक अधिकार धर्मेन्द्र कुमार लैब टेक्नीशियन राजेन्द्र ध्रुव लेब टैक्नीशियन आदि स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रहे। जिसमें विभिन्न बिमारियों का विशेषज्ञों के द्वारा उपचार किया गया। इस शिविर में खण्ड चिकित्सा अधिकारी पाली डॉ. सी. एल, रात्रे तथा सभी स्टॉफ ने महत्वपूर्ण योगदान रहा।
