Share this News
कोरबा पाली 21 जनवरी 2023(KRB24NEWS):

सरकार में शामिल जनप्रतिनिधि यदि सरकारी तंत्र पर विश्वास जताए तो यह सरकार और सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों के का मनोबल बढ़ाने वाला होता है साथ ही आम लोग इस ओर प्रेरित होते हैं।

पाली तानाखार विधानसभा के विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने अपने पुत्र वधू सुमन केरकेट्टा पति मुकेश केरकेट्टा की डिलिवरी के लिए सरकारी अस्पताल को पर भरोसा जताया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया ।जहां उन को पोती (पुत्री रत्न) की प्राप्ति हुई।अमूमन देखा जाता है कि निजी अस्पताल में इलाज के भारी खर्चे के बावजूद बेहतर चिकित्सा के लिए सक्षम लोग बड़े शहरों में निजी नर्सिंगहोम मे इलाज कराना पसन्द करते हैं।

ऐसे में विधायक श्री केरकेट्टा ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराकर सरकार के बेहतर चिकित्सा के दावे को सही साबित किया। श्री केरकेट्टा ने डा अनिल शराफ़ डा हैमन्त पैकरा, डा अनिल निश्चेतना (कटघोरा ) कंचन गेडले,प्रतिमा टोप्पो ,मानिक लाल डिक्सेना ,संतोषी परिहार, आनिशा जगत,संतोषी यादव उमा प्रधान, आदि मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

पाली सुरेंद्र सिंह ठाकुर