Share this News

हरदीबाजार:-17 जनवरी 2023(KRB24NEWS)
हरदीबाजार काँलेज चौक स्थित देशी शराब दुकान में मंगलवार सांम 5 बजे स्थानीय निवासी एक युवक जब देशी शराब गया और दो पौव्वा देशी मंदिरा दुकान से लेकर अपने घर आया और जैसे ही शराब की शीशी खोलकर गिलास में डालने ही वाला था,कि शीशी पर मरे हुऐ तैरते मेंढक पर नजर पडी और शराब पीने का सारा मुड खराब हो गया ।

जिसकी जानकारी देने पर फोटो खींच कर भेजा गया । गौरतलब हो कि हरदी बाजार देशी मंदिरा दुकान में ही पिछले कुछ माह पूर्व ही एक ग्राहक को भी शीशी के अंदर मरा हुआ मेंढक मिला था था । संबंधित विभाग व शराब बनाने वाले ठेकेदारों की घोर लापरवाही का नतीजा शराब प्रेमियों को इस तरह से देने पर घृणास्पद के साथ पैसे की नुकसानी झेलनी पड़ी रही है । इस पर विभाग को संज्ञान लेकर ठेकेदार के ऊपर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिऐ ।
