Share this News
कटघोरा 16 जनवरी 2023(KRB24NEWS)

सड़क एवं राजमार्ग परिवहन मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष 11 जनवरी से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा मनाया जाता है।इसी तारतम्य में दिलीप बिल्डकान के सुरक्षा प्रबंधक जफरुल हुसैन खान के मार्गदर्शन में हाई स्कूल मदनपुर रजकम्मा में प्राचार्य राजीव जोगी की अध्यक्षता में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।जफरुल खान ने बताया कि एन एच बन जाने से अब कही और अधिक सावधानियां ही दुर्घटना को कम कर सकती है ।

उन्होंने यातायात के नियमो की जानकारी देते हुए संकेतकों के बारे में बताया।संस्था के प्राचार्य जोगी ने कहा कि प्रतिवर्ष दुर्घटनाओं के कारण अमूल्य मानव संपदा की हानि राष्ट्र को झेलनी पड़ती है यह आयोजन सुरक्षा की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा।वरिष्ठ व्याख्याता पुष्पक साहू ने छत्तीसगढ़ी में वाहन चलाते समय बरतने वाली जरूरी सावधानियों को बताया।

विनोद जायसवाल ने छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वयस्क हुए बिना बाइक फोर व्हीलर ड्राइव न करे,हेलमेट,सीट बेल्ट जरूर लगावे,नशे या नींद की हालत में वाहन न चलायें।कार्यक्रम का संचालन कु.कुमुदिनी व्याख्याता ने एवं आभार कल्पना कुजूर ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के सुरक्षा प्रबंधन से संजीत,लखन और विद्यालय स्टाफ के सदस्य,एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।