Share this News
कोरबा पाली 13 जनवरी 2023(KRB24NEWS)

जिले के पाली क्षेत्र में स्थित एसईसीएल सराईपाली परियोजना अंतर्गत बुड़बुड़ खदान से ट्रक संघ एवं ट्रांसपोर्टरो द्वारा बताया जा रहा है कि नापतोल करा कर कोयला खाली करने के बाद लगभग कई ट्रिप में कोयले की कमी हो जाती है स्थानीय ट्रांसपोर्टरो एवं व्यवसाथियों को कुछ व्यक्तियों द्वारा झूठा गलत आरोप लगाया जा है कि सराईपाली खदान के अधिकारियों कर्मचारियों की मिली भगत से कोयला की प्रत्येक मालवाहक वाहनों में अधिक दुलाई कराया जा रहा हैं।

यह सरासर गलत है एवं झूठा है हम लोगों द्वारा राष्ट्रहित में सही वजन सही तरीके से कोयले का ढुलाई करा रहे है। ट्रांसपोर्टरो के पास कोयले की नाप तोल की राशिद भी है जो कोयला पहुंचाने के बाद कई बार 20 से 50 KG तक कोयला कम हो जाता हैं। एवं ट्रेलर मालिक के द्वारा बताया गया कि ट्रेलर की भार क्षमता औसतन 30या 31 टन रहती है, इस क्षमता से अधिक कोयला डालने पर गाड़ी चलने पर कोयला गिरने लगती है। कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए इस प्रकार का प्रचार कराया जा रहा हैं।

सराईपाली माइस जो बिलासपुर पंप रेल साइ‌डिंग के सबसे निकट है परंतु ट्रक मालिको का हमेशा से परियोजना से शिकायत है कि कोयला परिवहन में लगातार होने वाले परिवहन से आये दिन खदान से निकलने वाली गाहियों में 20 में 50 kg.तक कोयला कम हो जा रहा हैं।जिससे उक्त परिवहन स्थान में पहुंचने पर ट्रक मालिकों का 7.से 10 रूपये पर k.g. से नुकसान होता है।और अधिकारियों के द्वारा खदान से सही नाप तौलकर कोयला दिया जा रहा है। ऐसी बात परियोजना के द्वारा कहा जाता है।