Share this News
कोरबा /पाली 10 जनवरी 2023(KRB24NEWS)

आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा में सुधार तथा उच्चगुणवत्ता से युक्त शिक्षा लाने हेतु इस महाविद्यालय का शुभारंभ होनी है।

जिसका पूर्व निरीक्षण किया जा चुका है।इस महाविद्यालय का संचालन न ई शिक्षा नीति के तहत् होनी है।महाविद्यालय के सचिव डाँ.रजीत सिंह पवार ने बताया कि छात्र एवं छात्राओं को अपने ही छात्रवृत्ति के राशि से ही उन्हें उच्च तकनीकी शिक्षा उपलब्ध की जावेगी।

जिससे की सभी छात्र एवं छात्राएँ आसानी से शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।इस महाविद्यालय में सामान्य विषयों के साथ अन्य व्यावसायिक विषयों का भी संचालन होनी है।जिसमें कम्प्यूटर,आई.टी. आई. आदि विषय भी शामिल हैं।

जिससे इन क्षेत्र के सभी छात्र और छात्राओं को उच्च गुणवत्ता युक्त तथा नवीन पाठ्य क्रम के विषयों का अध्ययन करने में आसानी होंगी।तथा साथ ही रोजगार के अवसरो में भी वृद्धि होगी।