Share this News

कटघोरा 07 जनवरी 2023(KRB24NEWS)
जायसवाल सर्ववर्गीय महिला सभा का नववर्ष सह परिवार मिलन समारोह सुषमा विनोद जायसवाल के निवास में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।सर्वप्रथम महिला सभा के सदस्यों ने संयुक्त रूप से केक काटकर एक दूसरे को नववर्ष की बधाइयां दी।तत्पश्चात महिला जिलाध्यक्ष डॉ शकुन्तला जायसवाल ने बीते वर्ष के सामाजिक गतिविधियों की समीक्षा की।नववर्ष में राष्ट्रहित और समाजोपयोगी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए सभी सदस्यों से विचार आमंत्रित किया गया।उपस्थित सदस्यों ने पूरे वर्ष के लिए भावी सामाजिक गतिविधियों पर एक कैलेंडर तैयार करने का निर्णय लिया।

साथ ही सभी मातृ शक्तियों से सदस्यता बढ़ाने का आह्वान किया गया।मिलन समारोह में डॉ शकुन्तला जायसवाल, सुषमा जायसवाल, गेंदा जायसवाल, अनिता डिक्सेना,बाली पूर्णिमा जायसवाल, सुनीता जायसवाल, पूनम जायसवाल, किरण जायसवाल, रंजना डिक्सेना,भावना जायसवाल, अर्चना डिक्सेना,सुषमा जायसवाल, सरिता डिक्सेना, निष्ठा जायसवाल,पृथा जायसवाल, नंदकुमार जायसवाल, रवि जायसवाल, विनोद जायसवाल, जयन्त जायसवाल,हरीश डिक्सेना पप्पू डिक्सेना सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
