Share this News
रतनपुर 04 जनवरी 2023(KRB24NEWS):

रतनपुर में इंटेलिजेंट पब्लिक स्कूल एक इंग्लिश मीडियम का माना हुआ स्कूल है स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कौशल विकास के लिए विज्ञान मेला प्रदर्शनी लगाया गया था जिसमें सभी क्लास के बच्चों के द्वारा अलग-अलग मॉडल बनाकर प्रेजेंटेशन किया गया इस प्रदर्शनी मेला में स्कूल प्रबंधन के द्वारा छात्र छात्राओं के परिजनो को भी आमंत्रित किया गया था जहां सभी पहुंचकर इस प्रदर्शनी में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए देखे गए और बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन इन मॉडल को बनाकर प्रदर्शित किया जिसमें सोलर सिस्टम, मैक्स हाउस, वाटर हार्वेस्टिंग, पर्यावरण प्रदूषण, हिंदी में संज्ञा ,सर्वनाम, संधि, स्वच्छता, अपने आसपास को कैसे साफ रखा जाए,इत्यादि अनेकों प्रकार की मॉडल बनाकर बच्चों ने लोगों को इसकी जानकारी देते हुए बताने की कोशिश की गई हैं ।

कि पर्यावरण को प्रदूषित करने से क्या नुकसान है और क्या फायदे हैं आम जन जीवन में लोगों को होने वाले नुकसान और फायदे के बारे में इस प्रदर्शनी के माध्यम से जागरूक करने का काम इन बच्चों ने किया निश्चित रूप से इस तरह के प्रदर्शनी मेले से छोटे-छोटे बच्चों में वैज्ञानिक बनने की प्रेरणा के साथ-साथ उनके अंदर की प्रतिभा परिलक्षित होती है और बच्चों में प्रतिभा कौशल का विकास होता है।

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट