Share this News

कोरबा पाली 25 दिसंबर 2022(KRB24NEWS)
जिले के धार्मिक पर्यटन स्थल चैतुरगढ़ के समीप स्थित ग्राम बगदरा में तीन दिवसीय रामायण पाठ का आयोजन किया गया । जिसका शुभारंभ 20 दिसंबर को विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया। जिसमें विभिन्न ग्राम पंचायत से मानस प्रेमी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई थी। इस आयोजन पर क्षेत्र क्रमांक 9 जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय बहादुर जगत (भाजपा अजजा जिला मोर्चा महामंत्री) के द्वारा पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन पूजन कर आयोजन में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान मानिकपुरी समाज द्वारा कबीर चबूतरा की मांग की गई।जिसे जगत जी द्वारा इसी वर्ष जिला मद से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। यह आयोजन बगदरा में द्वितीय वर्ष है इस आयोजन से क्षेत्र के आसपास के लोगों में काफी उत्साह एवं उमंग देखा गया ।आयोजन में कथा विश्राम,सहस्त्र धारा, भंडारा, प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।कार्यक्रम के आचार्य पंडित विनय मिश्रा सीपत वाले थें ।

श्री जगत जी ने कहा कि इस तरह के भक्तिमय संगीतमय आयोजन होने से मन को शांति मिलती है एवं गांव में भाईचारे की भावना उत्पन्न होती है एक दूसरे से मेल मिलाप होता है। इसी प्रकार गांव गांव में राम जी की भक्ति होनी चाहिए श्री राम के भक्ति भजन कीर्तन करने से मन को शांति मिलती है।इस संसार में आत्मा ही सार है वही जानने व पाने योग्य है हमारा जीवन सार्थक तब होता है जब हम आत्मसाधक बनकर भौतिकता से बचकर जीवन के महत्व को समझेंगे। और सही दिशा में कदम बढ़ाएंगे कभी जीवन का संपूर्ण सौंदर्य खिल सकता है।इस आयोजन से गांव के माहौल को भक्तिमय बना दिया था ग्रामवासियों में अत्यधिक हर्षोल्लास व्याप्त था।

अखंड नवधा रामायण में ग्रामीणजनों द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।उक्त कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों द्वारा जगत जी का ह्रदय से आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक संतोष दास पंथ राजेश सिंह ठाकुर, छवी कश्यप, विमल ,मधु कश्यप ,संतोष यादव ,किला सिंह ठाकुर , नरेश कुमार राज, दुखी दास पंथ ,भंवर सिंह, राजकुमारी, पुष्पा देवी, फागुनी, रजनी देवी, कुसुम, शांति , रविदास ,गुलाब, अघनू, समपाल, लक्ष्मण, देवलाल ,मुन्ना सिंह, परदेसी ,धनवान, गोरे दास, मानिक दास ,अनुरोध दास, रामपाल सिंह ,चंद्रभान सिंह, , राधेश्याम सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।



