Share this News

कटघोरा24 दिसंबर 2022(KRB24NEWS)
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना के विकास के लिए संकुल रजकम्मा एवं संकुल बड़ेबाका के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग की शुरुवात की गई।मुख्य अतिथि नीलेश यादव जनपद सदस्य ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कक्षा का शुभारंभ किया।अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि इस कोचिंग का लाभ दोनो संकुल के 5 वी में अध्ययनरत छात्रो को मिलेगा।पालको से अनुरोध किया कि इस अतिरिक्त समय के पढ़ाई में अपने बच्चों को अवश्य भेजे।संकुल समन्वयक जीवनसिंह मरकाम एवं अनिल जगत ने नवोदय प्रवेश परीक्षा के महत्व से पालको को अवगत कराया।प्रथम दिवस में उपस्थित 33 बालक बालिकाओं को रवि चंद्रा एवं मनोरमा रात्रे ने परीक्षा पैटर्न की जानकारी से अवगत कराते हुए कम समय मे सवालों को हल करने के गुर बताए।
