Share this News
कटघोरा- 24 दिसंबर 2022(KRB24NEWS)

भारत पाक युद्ध 1971 मे 24 दिसम्बर को शहीद हुए शत्रुघ्न प्रसाद डिक्सेना को सर्ववर्गीय जायसवाल सभा के तत्वाधान में उनकी शहादत दिवस पर कटघोरा- बिलासपुर मुख्य मार्ग स्थित स्मारक में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।शहीद शत्रुघ्न जी का जन्म 1949 में कोरबा जिले के मुनगाडीह ग्राम में कृषक परिवार में हुआ था।ई एक्स-एस डब्ल्यू आर के पद पर 1968 में उनकी नियुक्ति हुई थी।अहमदनगर, इलाहाबाद,हिसार हरियाणा तत्कालीन नियुक्ति के समय जम्मू कश्मीर बार्डर पर पाकिस्तानी सेना से संघर्ष करते हुए वे आज ही के दिन वीरगति को प्राप्त हुए थे।गौरवशाली दिवस में लखनपुर तिराहा पर इस जांबाज सैनिक के स्मारक स्थल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे नगरपालिका के उपाध्यक्ष बजरंग पटेल,भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय सचिव विनोद जायसवाल,राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष डॉ शकुन्तला जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल,नंदकुमार जायसवाल, तिलक डिक्सेना,राजाराम डिक्सेना,आलोक शिवहरे,संजय जायसवाल,राकेश डिक्सेना, प्रवीण,हितेश जायसवाल,अंकुश अग्रवाल, फूलचन्द पटेल,सैयद अली सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।