Share this News

कटघोरा 21 दिसंबर 2022(KRB24NEWS)
कटघोरा वन मंडल बीहड़ जंगल क्षेत्र होने से जंगलों में अनेक जीव जंतुओं का बसेरा है पर कुछ ऐसे जीव जंतु जिनका नाम कटघोरा के बीहड़ जंगलों में सुना जरूर गया है लेकिन अब तक किसी को प्रत्यक्ष रूप से दिखाई नहीं दिया है कटघोरा वन मंडल द्वारा लगाए गए ट्रक कैमरे में जहां टाइगर की तस्वीर कैद की गई थी तो वही 2 दिन पूर्व यहां के जंगलों में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। कटघोरा वन मण्डल के लाफा में टाइगर व तुमान के जंगल में तेंदुआ देखे जाने की खबर सामने आई है ।

यहां का जंगल हर तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है आसपास के क्षेत्रों में वन्य प्राणियों का विचार होता रहता है जहां अक्सर वन्यजीव विचरण करते हुए सड़क पर आ जाते हैं खास करके हाथियों के झुंड ने राहगीरों के साथ ग्रामीणों का जीना मुहाल कर रखा है। कटघोरा वनमण्डल डीएफओ प्रेमलता यादव ने कटघोरा वन मण्डल में जैव विविधता को लेकर कहा कि यहां के जंगल वन्य प्राणियों के लिए उपयुक्त शाबित हो थी है। जिसे लेकर वन कर्मियों को प्रशिक्षित कर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
