Share this News
कोरबा पाली 17 दिसंबर 2022(KRB24NEWS):

1971 के भारत पाक युद्ध मे भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस वीरता दिखाई,भारत माता की रक्षा के लिए जान की बाजी लगाने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए आज विजय दिवस की स्वर्ण जयंती मनाते हुए ऑर्मी, नेवी, एयर फोर्स “आन” पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष श्री प्रेम सोनी ,शिक्षक श्री मोहन लाल जांगड़े (ADEO) कोषाध्यक्ष आन पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अगुवाई में माननीय एसडीएम पाली श्री मनोज खाण्डे जी का सशत्रत सेना झंडा सीने में लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर माननीय नायब तहसीलदार पाली श्री नरेंद्र कँवर,(पूर्व सैनिक), का भी सीने में सेना झंडा लगाकर सम्मान किया।इस अवसर पर शिक्षक समुदाय से सुनील जायसवाल, मनोज बनर्जी ,श्रेया जायसवाल उपस्थित थे।

पाली सुरेंद्र सिंह ठाकुर