Share this News

कोरबा पाली 12 दिसंबर 2022(KRB24NEWS):
पाली तानाखार विधानसभा में केराझरिया से कांग्रेस ने चुनाव पूर्व अपनी तैयारी का शंखनाद कर दिया है। कार्यकर्ता सम्मेलन और चिंतन शिविर के बहाने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया गया और आगामी पार्टी कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई।पाली ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन केराझरिया में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक मोहित राम केरकेट्टा , गौ सेवा आयोग सदस्य प्रशांत मिश्रा, श्रम कल्याण मंडल सदस्य नवीन सिंह कार्यकर्ताओं की नाराजगी से रूबरू हुए और उनके उचित निराकरण सहित कार्यकर्ताओं के द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए मांगो की पूर्ति हेतु आश्वस्त किया गया।

कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ अपनी नाराजगी खुलकर व्यक्त की और विधायक ने भी इसे विनम्रता से सुनते हुए स्वीकार किया और खेद जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी जायज है और वे इसे स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को संतुष्ट कर पाना संभव नहीं है परिवार में सदस्यों के बीच थोड़ा बहुत असंतोष हो जाता है और उसे दूर करने का यथासंभव प्रयास करते हुए यथोचित सम्मान दिया जाएगा। उपस्थित कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित दिग्गज नेताओं और कांग्रेस पार्टी के विभिन्न इकाई के पदाधिकारियों आम कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में खुलकर अपनी बात रखी।

गौ सेवा आयोग सदस्य श्री मिश्रा ने कहा कि इस मंच के जरिए पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के द्वारा दी गई सलाह और नसीहत का पूर्णतः पालन किया जाएगा,अगले वर्ष चुनाव के लिए अभी से एकजुट होकर कार्य करेंगे।श्रम कल्याण मण्डल सदस्य नवीन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार किसानो और जनता के हित के लिए विविध योजनाओं का संचालन कर रहा है जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रहा है। इसे ज़न ज़न तक पहुंचाते हुए योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। शिविर में राम नारायण कश्यप,यशवंत लाल, गणराज सिंह, शैलेश सिंह,अनिल परिहार,सुरेश गुप्ता,अनिल गुप्ता, उमेश चंदा, विनय सोनकर, दुलेश्वरी सिदार,नवीन कुमार सिंह, अमित भदौरिया,गया बाई,अंजू पांडेय ,सत्य नारायण श्रीवास,गजेंद्र सिंह,बबलू पटेल,सोना ताम्रकार, पिंटू अग्रवाल,रोहित प्रजापति,सावित्री श्रीवास,दीपाली राय, अजय सैनी,छोटू रॉबिनसन जसवंत लकरा, सत्य नारायण पैकरा,कपिल दास,सुमन मसीह, गणेश टांडीया,आगर दास, गुलाब सिंह,हेमंत यादव,दिनेश दास, कीर्ति डिक्सेना, माखन लाल आदि पाली ब्लॉक के समस्त कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
