Share this News

बांकी मोंगरा 12 दिसंबर 2022(KRB24NEWS):
उड़ान हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप बांकी मोंगरा के तत्वाधान में बिलासा ब्लड बैंक के सहयोग से बांकी मोंगरा के नरेन्द्र मंगलम भवन में रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया जिसमे टीम के सदस्य, युवावर्ग, सहित महिलायो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्त दान किया, शिविर में पति पत्नी का एक साथ रक्तदान करना आकर्षण का केंद्र रहा।

रक्तदाताओ के हौसला अफजाई के बिलासा ब्लड बैंक के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर जयपाल सिंह MD दिनभर उपस्थित रहे, सुबह 10 बजे से शुरू हुए रक्तदान शिविर में 103 लोगो ने रक्तदान कर मानवता की मिशाल पेश की, संस्था के द्वारा रक्तदाताओ को मोमेंटो एवं प्रशस्तिपत्र देकर उनका सम्मान किए गया।
