Share this News
कोरबा पाली 11 दिसंबर 2022(KRB24NEWS):

पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बुजुर्ग के द्वारा आत्महत्या का प्रयास की सूचना मिलने पर तत्काल डायल 112 घटनास्थल पहुंचकर देखा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति जिसका नाम धन सिंह पिता स्व. मिलान सिंह उम्र 70 वर्ष निवासी सरसापारा मादन अपने घरवालों से वाद-विवाद कर गुस्से में फांसी का फंदा तैयार कर अपने गले में डाल दिए थे तथा आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे थे। जिसे तत्काल मौके पर गले में फंसे रस्सी के फंदे को बाहर निकाला तथा उसके उपचार के लिए सीएससी अस्पताल पाली में भर्ती कराया। जिसकी हालत डॉक्टर द्वारा खतरे से बाहर बताई गई। तथा बुजुर्ग व्यक्ति के घरवालों को समझाइश दिया गया कि बुजुर्ग व्यक्ति का सम्मान करें तथा उनका अच्छे से देखभाल करें। बुजुर्ग व्यक्ति के घरवालों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने तथा बुजुर्ग व्यक्ति को फांसी के फंदे पर लटकने से बचाने के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया व मुक्त कंठ से डायल 112 के आरक्षक गीतेश देवांगन एवं चालक क्षितिज शर्मा की सराहना किए।