Share this News
बाकी मोगरा 10 दिसंबर 2022(KRB24NEWS):
बाकी मोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आज ऊर्जा धानी कोरबा में इन दिनों कबाड़ चोरों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं की अब ताजा मामला बाँकी मोंगरा क्षेत्र के बंद पड़ी एसईसीएल खदान से लगातार चोरियां कबाड़ चोरों के द्वारा किया जा रहा है एसईसीएल के द्वारा उन पर अंकुश लगाने की कोशिश तो की जा रही है साथ ही पुलिस के गश्त भी लगातार हो रहे हैं बावजूद इसके कबाड़ चोरों का हौसला इतना बुलंद है कि लगातार बंद पड़ी खदानों से बड़े-बड़े लोहे कलपुर्जे और बचे हुए लाखों के सामानों को दिनदहाड़े चोरी कर लिया जा रहा है
विगत कई दिनों से ऐसी घटनाएं सामने आ रही है जिसमें संबंधित थाना बाँकी मोंगरा के द्वारा निरंतर कबाड़ चोरों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है लिहाजा इस प्रकार के चोरी होने से क्षेत्र में डर का माहौल है l साथ ही साथ कॉलोनी में सप्लाई होने वाले पीने के पानी की पाइपलाइन को भी चोरी कर लिया गया है हम आपको बता दें की बंद खदान से पानी सप्लाई एसईसीएल की कॉलोनी हॉस्पिटल और वहां के रहवासियों को आज भी किया जा रहा है l
क्षेत्र वासियों को पीने की पानी की सप्लाई के लिए लगभग 4 किलोमीटर पाइप लाइन की व्यवस्था किया गया था जिसे बार-बार कबाड़ चोरों के द्वारा लगातार आए दिन चोरी कर लिया जा रहा है जिससे क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित हो रहा है आम जनता एसईसीएल मैनेजमेंट इससे काफी परेशान हैं जिससे कि पीने की पानी की समस्या कॉलोनी वासियों को हो रही है।



