Share this News

कोरबा पाली 14 नवम्बर 2022(KRB24NEWS):

बाल दिवस के उपलक्ष में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गेवरा बस्ती में प्रधान पाठक महोदया श्रीमती मंजू कुजुर के मार्गदर्शन में बाल मेला का आयोजन किया गया,बाल मेला का शुभारंभ एसएमसी के अध्यक्ष श्री ईश्वर प्रसाद नामदेव के द्वारा फीता काटकर किया गया तत्पश्चात देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया साथ ही उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा छात्र छात्राओं का गुलाल लगाकर एवं मीठा खिलाकर स्वागत किया गया और उन्हें बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई!

विद्यालय में पहली बार बाल मेला का आयोजन किया गया था जिसमें सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता किया छात्र छात्राओं के द्वारा विविध प्रकार के व्यंजनों के स्टाल लगाए गए!इस अवसर पर माध्यमिक शाला कुसमुंडा से श्री साहू सर प्राथमिक शाला गेवरा से श्रीमती राधा कश्यप श्रीमती जया वैष्णव प्राथमिक शाला चुनचुनी से संकुल प्रभारी श्री रस्तोगी सर माध्यमिक शाला गेवरा से सेवानिवृत्त श्रीमती सक्सेना मैडम उपस्थित रहे!विद्यालय परिवार से श्रीमती इंद्राणी पांडे श्रीमती स्वाति मिश्रा अभय यादव एवं स्व सहायता समूह के सहयोग से कार्यक्रम का सफल संचालन श्री मृगेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा किया गया ।