Share this News
कोरबा पाली12 नवम्बर 2022(KRB24NEWS):
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के – ‘अध्यक्ष वी डी.एल. कटकवार के निर्देशानुसार पाली में नेशनल लोक अदालत जिला का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा हेतु कुल 396 प्रकरण खण्डपीठ के समक्ष रखा गया था जिसमे से 144 प्रकरणों का राजीनामा के आधार घर निराकृत किया गया। आपराधिक प्रकरण 72 मे से 18. प्रीलिटिगेशन 216 मे 28 प्रकरण निराकृत हुआ, प्री.ली तिगेशन प्रकरण में 182700 / का राशि वसूली हुई एवं समरी प्रकरण में 98 मे 98 प्रकरण निराकृत हुआ जिसमें सभी 1,10,700/- का जुर्माना किया गया। इस नेशनल लोक अदालत में 2 प्रकरण 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित था उसे भी राजीनामा के आधार पर निराकरण किया गया।
उक्त लोक अदालत में व्यवहार न्यायालय पाली के न्यायाधीश कु· श्वेता मिश्रा, सदस्य कि रूप में गोविंद वैष्णव समाजसेवी मुकेश श्रीवास्तव सदस्य एवं समस्त अधिवक्ता गण अधिवक्ता संघ पाली तथा न्यायालय के कर्मचारी भागवत साहू रतन श्रीवास्तव, निर्मल कुजुर बाबू दीपेश साहू बाबू गजेन्द्र पाण्डे, सुरेन्द्र दुबे उपस्थित थे।


