Share this News
जनपद सदस्य निलेश यदु के कर-कमलों से छात्राएं हुई लाभान्वित
रजकम्मा (पाली)-12 नवम्बर 2022(KRB24NEWS):
मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकल वितरण योजना के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल मदनपुर रजकम्मा के कक्षा नवमी की लाभान्वित छात्राओं को जनपद सदस्य नीलेश यदु ,प्राचार्य राजीव जोगी,शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ,पूर्व सरपंच सत्यनारायण ध्रुव की गरिमामयी उपस्थिति में साइकल का वितरण किया गया।संस्था के व्याख्याता विनोद जायसवाल ने साइकल की उपयोगिता एवं उचित रखरखाव से छात्राओं को अवगत कराया।निलेश यदु ने कहा कि दूर-दराज से आने वाली बेटियों के लिए समय की बचत होगी जिसका सदुपयोग शिक्षा के क्षेत्र में कर सकेंगी।प्राचार्य जोगी ने उन्हें रोज इसी साइकल से विद्यालय आने को कहा।कार्यक्रम का संचालन पुष्पक साहू ने एवं कु.कुमुदिनी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर कल्पना कुजूर,भोला अहीर सहित पालकगण उपस्थित थे।

