Share this News
हरदीबाजार11 नवम्बर 2022(KRB24NEWS)
ग्राम पंचायत अरदा में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़ीयां ओलंपिक खेल का समापन हुआ । समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं कटघोरा विधायक माननीय पुरुषोत्तम कंवर रहे । विधायक श्री कंवर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में राजीव गांधी युवा मितान क्लब के माध्यम से खेल का आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं ।
ताकि छत्तीसगढ़िया खेल को बढ़ावा मिल सके इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, विशिष्ट अतिथि कटघोरा जनपद अध्यक्ष श्रीमती लता मुकेश कंवर, जनपद उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर, जनपद सदस्य व सभापति शत्रुघन सिंह राज, जनपद सदस्य श्रीमती कांति दीवान, जनपद सीईओ व्ही के राठौर साहब, विधायक प्रतिनिधि डॉ. शेख इस्तियाक, युवक कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह, सत्या कंवर, सरपंच श्रवण सिंह, राहुल शर्मा , महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कटघोरा सजन सिंह कंवर, रामगोपाल यादव, राधेश्याम पटेल, प्राचार्य शा उ मा विद्यालय अरदा वी बी तिर्की, खेल प्रभारी अनिल तिवारी, वाय के पांडेय, एस के गौरहा, श्रीमती कामना जाटवर, खगेश निर्मलकर, आर के शिवालय, हरिश्चन्द्र कश्यप, गुलशन निशा, अमरनाथ तारम, राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष अरदा शत्रुघन पटेल व सदस्य, शिक्षक-शिक्षिका, सरपंच, सचिव, अन्य जनप्रतिनिधि व ग्राम पंचायत के प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मंच संचालन श्रीमती मंजुला श्रीवास्तव एवम मंजुषा नायर ने किया।



