Share this News
कोरबा पाली10 नवम्बर 2022(KRB24NEWS)
समस्त पशुपालन पशुपालकों कृषक बंधुओं को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि पशुधन विकास विभाग कोरबा छ.ग. द्वारा जिला स्तरीय पशुधन एवं कुटकुट प्रदर्शनी का आयोजन गोठान ग्राम पंचायत केराझरिया विकासखंड पाली जिला कोरबा में आयोजित होना है। जिसमें दिनांक20/11/2022को कृषक पशुपालक संगोष्ठी एवं दिनांक 21/ 11/ 2022 को पशु मेला उत्सव प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें विभिन्न वर्गो के पशु पक्षीयों को अलग- अलग समूह बनाकर प्रदर्शनी में रखा जायेगा।एवं प्रत्येक समूह के पशु पक्षी को उनके ग्रेड के आधार पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।कृषक बंधु अपने -अपने अच्छे नस्ल के पशु पक्षी के साथ शिविर स्थल में उपस्थित होकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।प्रतियोगिता का समूह दुधारू गाय, दुधारू भैंस, उन्नत वतस , बकरा बकरी, बैल एवं भैंसा जोड़ी सांड प्रदर्शन , मुर्गा मुर्गी,बतख , बटेर, है।
कार्यक्रम पशुपालक कृषक संगोष्ठी दिनांक 20,11, 2022 समय सुबह 10बजे से एवं पशु मेला उत्सव प्रदर्शनी दिनांक 21, 11,2022 समय सुबह 8 बजे से कार्यक्रम रहेंगी जिसमें मुख्य अतिथिगण मोहित राम केरकेट्टा जी उपाध्यक्ष मुख्यमंत्री अंधों संरचना संधारण एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन विधायक पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र, अति विशिष्ट अतिथि प्रशांत मिश्रा जी सदस्य गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन एवं सांसद प्रतिनिधि कोरबा लोकसभा क्षेत्र, नवीन सिंह जी सदस्य श्रम कल्याण आयोग छत्तीसगढ़ शासन , अध्यक्षता श्रीमती दुलेश्वरी सिदार अध्यक्ष जनपद पंचायत पाली, प्रेमचंद पटेल जी सभापति पशुधन स्थायी समिति जिला पंचायत कोरबा छत्तीसगढ़ रहेंगे।डॉ. एस.पी. सिंह उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें कोरबा । डॉ. यू. के. तंवर पशु चिकित्सा सहायक शल्यक्ष पशु चिकित्सालय पाली के द्वारा अपील की गयी है कि समस्त पशुपालको कृषको अधिक से अधिक संख्या में जिला स्तरीय पशु मेला ग्राम पं. केराझरिया में उपस्थित होकर जिला शिविर का लाभ उठावें।


