Share this News
हरदीबाजार10 नवम्बर 2022(KRB24NEWS)
कटघोरा ब्लॉक के ग्राम कोलिहामुड़ा में मुख्य मार्ग कोलिहामुड़ा से मुढाली गांव की ओर सी.सी रोड सोलडर एवं नाली निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया यह कार्य मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना से 70 लाख 56 हजार रुपये की लागत से होने वाले कार्यों का भूमि पूजन किया गया भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के कर कमलों से किया गया।
विधायक श्री कंवर ने अपने उद्बोधन में ग्राम वासियों को नवीन सड़क सोलडर एवं नाली निर्माण की बधाई देते हुए कहां की एक अच्छी सड़क ही ग्राम वं शहरों का विकास की पहचान है एवं सुगम मुख्य मार्ग बन जाने से सभी ग्राम वासियों सहित क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा तो होगी ही साथ में गांव का विकास भी होगा ।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान फागुन(सरपंच) रामायण गौटिया, छतर सिंह(ग्रामीण अध्यक्ष), माखन सिंह गौटिया, नारायण बघेल, सत्या सिंह कंवर, फेकू राम, प्रेमलता(कोषाध्यक्ष राजीव गांधी मितान), अंजलि, लक्ष्मी बाई, चंद्रमा देवी, संध्या, गायत्री, कुमारी बाई, मिर्जा बाई(सचिव राजीव गांधी मितान) एवं समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे ।



