Share this News
पाली 8 नवम्बर 2022(KRB24NEWS):

विकासखंड पाली में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी गौवंशी एवं भैंसवंशी पशुओं में खुरहा चपका ( *एफ एम डी*) रोग के नियंत्रण के लिए सघन टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जो 21/12/2022 तक किया जाएगा। यह बीमारीएफएमडी (खुरहा चपका) पशुओं में होने वाली विषाणु जनित संक्रामक बीमारी है। जो एक पशु से दूसरे पशु में तेजी से फैलती है। संक्रमित पशु को बुखार के साथ मुंह व खुर में छाले पड़ जाते हैं, जिससे पशु खाना-पीना बंद कर देता है व लंगड़ाकर चलता है।FMD गाय, भैंस आदि में होने वाला एक संक्रामक रोग है। यह खासकर दूध देने वाले जानवरों के लिये अधिक हानिकारक होता है। पशुओं के जीभ और तलवे पर छालों का होना जो बाद में फट कर घाव में बदल जाते हैं। इसके पश्चात् जानवरों के दुग्ध उत्पादन में भी लगभग 80 प्रतिशत तक की गिरावट आ जाती है।उक्त अभियान के तहत दमिया गौठान में जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य विनोद कुमार खुरसेंगा गौठान अध्यक्ष छत्रपाल सिंह सरपंच श्रीमती अनीता जगत एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति में 105 पशुओं को टीकाकरण किया गया और 6 पशु उपचार किया गया ।

पशुधन विकास विभाग विकासखंड पाली की टीम के द्वारा किया गया डॉ यू.के. तंवर शशिकांत वारे अनिल कुमार दुर्गेश कुमार के द्वारा प्रारंभ किया गया ( डॉ यू के तंवर पशु चिकित्सा सहायक शालयज्ञ ) पशु चिकित्सालय पाली के द्वारा समस्त पशुपालकों से अपील की गई है कि उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु अपने समस्त पशुओं को खुरहा चपका टीकाकरण अवश्य कराएं