Share this News
हरदी बाजार 6 नवम्बर 2022(KRB24NEWS):
ग्राम पंचायत अखरापाली धान खरीदी केंद्र में आरआईडीएफ मद से स्वीकृत कार्य गोदाम सह कार्यालय भवन लागत 25 लाख 56 हजार का भूमि पूजन ममता दामोदर राठौर जनपद सदस्य के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण भी किया, जैसे मंच निर्माण कार्य रंगबेल ,शेड निर्माण कार्य श्मशान घाट भाठीकूड़ा ,सामुदायिक शौचालय निर्माण भाठीकूड़ा ,बोर खनन एवं सबमर्सिबल पंप एवं टंकी फिटिंग भाठीकूड़ा ,सबमर्सिबल एवं टंकी फिटिंग भाठीकूड़ा यादव मोहल्ला ,सबमर्सिबल एवं टंकी फिटिंग भाठीकुड़ा,टाइल्स एवं रेलिंग सांस्कृतिक मंच गंगदेई,बोर खनन एवं सबमर्सिबल पंप टंकी निर्माण हरदी कला, बोर खनन सबमर्सिबल पंप सिंटेक्स फिटिंग कार्य महंत मोहल्ला हरदी कला केसला ,चबूतरा निर्माण गंगदेई,टाइल्स एवं रेलिंग कार्य चबूतरा गंगदेई, सबमर्सिबल एवं सिंटेक्स फिटिंग कार्य रंगबेल ,सबमर्सिबल एवं सिंटेक्स फिटिंग कार्य तेंदवाही बिरदा,पचरी निर्माण भाठीकूड़ा, अहाता निर्माण कार्य आंगनबाड़ी भवन बरभांठा , सबमर्सिबल पंप एवं सिंटेक्स फिटिंग कार्य केसला,जैसे विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया गया ।इस अवसर पर जमुना बरन लाल सरपंच अखरा पाली, हर बाई शिव सिंह सरपंच रंगबेल ,संतोष सिंह कंवर सरपंच गंगदेई, विधायक प्रतिनिधि कदम यादव, नवनियुक्त संचालक मंडल अध्यक्ष अखरापाली चमरू सिंह कंवर ,नोडल अधिकारी धान खरीदी केंद्र अखरापाली जमाल खान, प्रबंधक मनहरन सिंह बिंझवार ,रामेश्वर अनंत, हितेंद्र कश्यप, किसान गण एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।

