Share this News
कोरबा पाली 6 नवम्बर 2022(KRB24NEWS)

तहसील कार्यालय पाली में दस्तावेज लेखन कार्य करने वाले मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लक्ष्मण प्रसाद डिक्सेना को पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने अपना विधायक प्रतिनिधि वन विभाग नियुक्त किया है। श्री डिक्सेना लंबे समय से कांग्रेस के सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ता रहे हैं। वह वर्तमान में लखनपुर वन समिति के अध्यक्ष के अलावा सरस्वती शिशु मंदिर ग्राम लखनपुर के संस्थापक सदस्य एवीएम पब्लिक स्कूल कटघोरा के शाला विकास समिति के महत्वपूर्ण सदस्य है। पूर्व विधायक के निज प्रतिनिधि के पद को भी सुशोभित कर चुके हैं। श्री डिक्सेना ने उक्त पद पर नियुक्ति के बाद विधायक श्री केरकेट्टा सहित विस अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत,कटघोरा नपा अध्यक्ष रतन मित्तल का आभार जताते हुए। विश्वास दिलाया कि वह क्षेत्र में विधायक की अनुपस्थिति में जन समस्या के निराकरण और उनकी सुख सुविधा का पूरा ख्याल रखेंगे ।उन्होंने अपने सक्रिय कार्यकाल के लिए अपने माता पिता का आशीर्वाद लिया और कहा कि वह आज जो कुछ भी है अपने माता-पिता के आशीर्वाद से और लोगों के प्यार तथा सहयोग से हैं। श्री डिक्सेना ने कहा कि श्री मित्तल उनके राजनैतिक गुरु है।श्री डिक्सेना की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके समर्थकों में हर्ष व उत्साह व्याप्त है।