Share this News
300 से भी अधिक छात्राओं ने किया सामूहिक नृत्य।
रजकम्मा (पाली)3 नवम्बर 2022(KRB24NEWS)
शासकीय हाई स्कूल मदनपुर में चल रहे तीन दिवसीय राज्योत्सव का समापन रंगारंग सामूहिक नृत्य से हुआ।जनपद सदस्य नीलेश यदु मुख्य आतिथ्य, प्राचार्य राजीव जोगी की अध्यक्षता में तृतीय दिवस का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ।संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल ने स्वागत भाषण के अंतर्गत राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला।मुख्य अतिथि नीलेश यदु ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इसे मील का पत्थर बताया। प्रथम दिवस रंगोली एवं चित्रकला में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।द्वितीय दिवस भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता रखी गई थी।नवीन राज्य स्थापना से छत्तीसगढ़ का विकास तेजी से हुआ, इस विषय पर प्रतिभागियों ने पक्ष और विपक्ष पर अपना तर्क प्रस्तुत किया।अंतिम दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में मनमोहक लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कर्मा कुहूकी गाबो मांदर के ताल म गीत में तीन सौ से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने मैदान में सुंदर लय और ताल से सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।
इस नृत्य से आगंतुक अतिथि और विद्यालयीन स्टाफ भी अपने आप को नही रोक पाए।कार्यक्रम के अंतिम चरण में अतिथि के हाथों पुरस्कार वितरण किया गया।रंगोली के लिए चांदनी और मीरा प्रथम,अदिति और ज्योति द्वितीय,भाषण में विक्रम प्रथम,वाद विवाद में चांदनी प्रथम,चित्रकला में अंजनी प्रथम,विनय द्वितीय नृत्य में विमलेश्वरी, काजल, ज्योति, दुर्गा,मिलन,माही प्रथम एवं जया, अनुष्का, ज्योति द्वितीय स्थान पर रहे।सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामूहिक नृत्य संयोजन के लिए कुमुदिनी मेम की अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।मुख्य अतिथि नीलेश यदु एवं जन शिक्षा केन्द्र प्रभारी जीवन सिंह मरकाम ने पुरस्कार स्वरूप नगद राशि प्रदान कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल ने एवं आभार कल्पना कुजूर ने व्यक्त किया।समापन दिवस के अवसर पर पुष्पक प्रसाद साहू,प्रभा लकरा,अर्चना किंडो,कल्पना कुजूर,कु कुमुदिनी,पुष्पा सागर,संतोष वर्मा,योगिता चौहान,नीता खांडे,राकेश,भोला अहीर सहित गणमान्य नागरिक और पालक उपस्थित थे।



