Share this News
हरदी बाजार 2 नवम्बर 2022(KRB24NEWS)
हरदी बाजार निवासी जयसिंह राठौर गुरुजी के यहाँ चल रहा संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन व्यासपीठ आचार्य पंडित सुखदेव प्रसाद तिवारी जी के द्वारा कथा का रसपान कराते हुए रुकमणी मंगल एवं 16108 रानियों की कथा का रसपान कराया कथा में रसपान कराते हुए बताया कि सुखदेव जी महाराज कहते है अगर जीवन मे सुख शांति व लाभ प्राप्त करना हो तो सचिव के समान अच्छे मित्र,वैध (डॉक्टर),व गुरु की कहे शब्दो को मान ले वह कभी धोखा नही खायेगा।
कथा का रसपान के लिए पहुंचे क्षेत्र के कटघोरा विधायक राज्य मंत्री पुरुषोत्तम कंवर जी भगवान श्री कृष्ण की पूजा पाठ कर महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किए ,यजमान जयसिंह राठौर,श्रीमती सुभद्रा राठौर,हीरालाल पांडेय, सहित उपस्थित बीज निगम सदस्य रमेश अहिर छत्तीसगढ़ शासन, पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष चंद्रहास राठौर,निलेन्द्र राठौर,गजेंद्र राठौर, डॉ ए एन कवर, हरनारायण राठौर,राजाराम राठौर, विनोद उपाध्याय , जगदीश अग्रवाल,बजरंग यादव ,जतिन उपाध्याय ,सत्या कंवर, महिला वर्ग से अंजुसा राठौर,संजुषा राठौर,मिनुषा राठौर,साधना राठौर,प्रेमलता राठौर,शकुन राठौर,उर्मिला राठौर,सोमेश,अनीश,रुद्र,विनय राठौर,सहित ग्रामवासी पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया।



