Share this News
हरदीबाजार 29 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS)
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने राज्य शासन के विभिन्न आयोगों निगम, मंडलों, बोर्ड, और प्राधिकरण के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित अन्य रिक्त पदों पर नियुक्तियां कर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है इसी कड़ी में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से हरदी बाजार निवासी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक प्रतिनिधि रमेश अहीर जी को छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम प्रमाणीकरण संस्था छत्तीसगढ़ शासन में सदस्य पद पर नियुक्ति किया गया हैं।
क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता में हर्ष उल्लास का माहौल बन गया है रमेश अहीर जी ने हमेशा युवा वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने में सहयोग देते आया है और पार्टी के लिए हमेशा तत्पर रहता है आज बीज निगम के सदस्य बनने पर सुबह से लेकर बधाई देने के लिए लोगों की भीड़ लगा रहा ।


