Share this News
हरदीबाजारः28 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS)
श्रीमद्म भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हरदीबाजार बस्ती रोड़ निवासी जय सिंह गुरु जी के निवास स्थल पर महाराज श्री सुखदेव प्रसाद तिवारी के मुखारविंद से कथा का रसपान कराया जा रहा है जिसमें आज कथा का तीसरे दिवस पर सती व ध्रुव चरित्र एवं कपिल मुनि अवतार के प्रसंगों का वर्णन किया। आचार्य ने कहा कि भागवान विष्णु ने पांचवां अवतार कपिल मुनि के रूप में लिया। शरशय्या पर पड़े हुए भीष्म पितामह के शरीर त्याग के समय वेद व्यास आदि ऋषियों के साथ कपिल मुनि भी वहां उपस्थित थे। कपिल मुनि सांख्य दर्शन के प्रवर्तक हैं। कपिल मुनि भागवत धर्म के प्रमुख बारह आचार्यों में से एक हैं।आचार्य ने बताया कि शिव की अनुमति लिए बिना उमा अपने पिता दक्ष द्वारा आयोजित यज्ञ में भाग लेने पहुंच गईं। यज्ञ में महादेव का आमंत्रण और उनका भाग न दिए जाने पर कुपित होकर सती ने यज्ञ कुंड में आहुति देकर शरीर त्याग दिया। कथा के साथ ही इस मौके पर भजनों पर श्रद्धालु अपने आपको थिरकने से नहीं रोक पाए जिसमें पंडित हीरा पाण्डेय, श्रीमती सुभद्र राठौर,सूर्यकांत राठौर,कमलेश राठौर,संजय राठौर, निलेंद्र राठौर,गजेद्र राठौर,जगजीवन,परमेश्वर, राजेश,टेकराम,विनय राठौर सहित ग्रामवासी कथा श्रवण करने पहुंच रहे है तत्पश्चात भोग भंडार में प्रसाद ग्रहण कर रहे है ।

