Share this News
हरदीबाजार 20 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS)

विकास खंड कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत केसला में प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया गया । प्राथमिक शाला भवन जिला खनिज न्यास मद से 10 लाख की लागत से बनाया गया है । अब केसला में प्राथमिक शाला बन जाने से सभी छात्र छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री एवं कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने छोटे बच्चे से फीता कटवाकर नऐ भवन का उद्घाटन किया ।

विधायक श्री कंवर ने अपने उद्धबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने भवन जर्जर हो गये है तो कही स्कूल दूर है,ऐसे में नये भवन का सुविधा हो जाने से छोटे बच्चों व अध्ययनरत सभी बच्चों के साथ- साथ पालकों को भी इस समस्या से निश्चित ही सुविधा मिलेगी ।

इस अवसर पर श्रीमती जयंती बाई(सरपंच), श्रीमती ममता दामोदर राठौर(जनपद सदस्य), सावित्री बाई (उपसरपंच),लालजी,सत्या सिंह,केसरी तंवर, संतोष यादव, द्वारिका कंवर, रामनाथ,परदेसी, चांद बाई, समस्त पंच गण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

हरदी बाजार राजाराम राठौर