Share this News
रजकम्मा (पाली)18 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS):
ज़ोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पियाड के तीसरे दिवस का शुभारंभ प्राचार्य राजीव जोगी,जनपद सदस्य नीलेश यदु,दिलीप कंवर, व्याख्याता विनोद जायसवाल, पुष्पक साहू,प्रभा लकरा, रजकम्मा सरपंच गौरमती ध्रुव ,सरपंच बड़ेबाका की उपस्थिति में गरिमामय वातावरण में हुआ।अपने उदबोधन में प्राचार्य राजीव जोगी ने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के अनुरूप प्रदर्शन करने को कहा।जोन प्रभारी डी आर केरकेट्टा ने कहा कि इस पांच दिवसीय आयोजन में 0से 18 वर्ष,19 से 40 वर्ष एवं 40 से ऊपर तीनो वर्गों में खो-खो, कबड्डी,100 मीटरदौड़, रस्साकस्सी,लट्टू, बांटी, सत्तुल,लम्बी कूद,फुगड़ी की प्रतिस्पर्धा आयोजित की जा रही है।
संकुल प्रभारी अनिल जगत ने बताया कि इस ज़ोन में नानबांका, बड़ेबाका,मदनपुर,सगुना, पटपरा,कुटेलमुडा, डोडकी,नवापारा के खिलाड़ी शामिल है। मंच संचालन का दायित्व जियाउल कदीर, बसंत कुमार सोनी,संतोष वर्मा निभा रहे है।खेल प्रभारी कु.कुमुदिनी , अल्पा सातपुते, भुनेश्वर पटेल,चन्द्रमणि राठौर ,अर्चना किंडो,कल्पना कुजूर,प्रफुल्ला भगत,अनिल कंवर,नीता खांडे सहित खेल शिक्षक निर्णायक एवम स्कोरर का कार्य बखूबी कर रहे है।इस अवसर पर जोन के सभी पंचायत के राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष,सचिव सहित सभी पदाधिकारी, सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


