Share this News
कोरबा पाली 15 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS):

स्वच्छता माह अक्टूबर में बापू के स्वच्छ भारत के सपने को साकार की मंशा को शासन के आदेश व निर्देशानुसार प्रति दिवस स्वच्छता अभियान के विविध कार्यक्रम संपादित किया जाना है, इसी तारतम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाफा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य जीपी बंजारे के संरक्षण, कार्यक्रम अधिकारी महावीर प्रसाद चंद्रा के अगुवाई में शिक्षक साथियों का स्वयंसेवकों के सहयोग से संस्था परिसर वह गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का जन-जन को संदेश दिया जा रहा है, इसी कड़ी में दुपट्टा चौक लाफा, पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक का कलेक्शन अभियान चलाकर व छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल आयोजन हेतु विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई किया गया, इस अवसर पर प्राचार्य ने स्वच्छता के संदेश को जन जन तक पहुंचाने वह इसकी शुरुआत अपने घर से करके मोहल्ले और गांव तक पहुंचाने का छात्र छात्राओं वह स्वयं सेवकों से आह्वान किया तो ,चंद्रा सर ने जमीनी स्तर पर अभियान को फलीभूत करने हेतु स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए अपने अपने गांव, मोहल्ले में सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई अभियान चलाने का अपील किया।

परिणाम स्वरूप भादा ,लाफा,84 मुड़ा आदि गांव में स्वयंसेवकों ने गली, टंकी, का साफ सफाई कर स्वच्छता जन जागरूकता का संदेश दिया एवं स्वच्छता आधारित नारा प्रकृति के दुश्मन 3 पाउच पन्नी पॉलिथीन ,एक कदम स्वच्छता की ओर, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत ,स्वच्छ गांव स्वच्छ गांव, आदि नारों से गुंजायमान किया गया।

स्वयंसेवक अनुज, नितिन, आर्यन, मनीष, नितेश, रूपेश, प्रतिभा , रामावती हेमा ,श्वेता, ऐश्वर्या ,ज्योति, शारदा, तृप्ति ,राजनंदनी ,पदमणी ,शारदा, तस्लीम निर्जला भानु ,आदि का सराहनीय सहयोग रहा ,इस अवसर पर व्याख्याता बीके पी के पाल ,राजू लाल चक्रधारी ,एसएल कुर्रे, पीके वैष्णव, यू एस श्रीवास, वीर सिंह कंवर, गुड्डी खूटे, प्रतिभा दिवाकर ,राजमणि खलखो, स्मिता सिंह ,,उमेश , राज कुमार गिरी, डीआर भोसले आदि की उपस्थिति रहा ,कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया जा रहा है।